Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा को तैयारियां शुरू
  • देहरादून

चारधाम यात्रा को तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
default featured image

देहरादून। चारधाम यात्रा 2021 की तैयारियों में उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड जुट गया है। इस सिलसिले में गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिये हैं। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का होमवर्क शुरू हो गया है। केदारनाथ एवं बदरीनाथ में अति आवश्यक निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय हो रही है। केदारनाथ में रावल एवं पुजारी निवास, भोगमंडी, निर्माण कार्य शुरू किये जाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इसके साथ ही पिछले साल यमुनोत्री के बडक़ोट और गंगोत्री के मनेरी में देवस्थानम बोर्ड के कार्यालय बनाए जा चुके हैं, जिसे सक्रिय किया जा रहा है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के स्थलीय निरीक्षण के लिए जल्द ही उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के एक दल को भेजा जाएगा, जो वहां की मौजूदा स्थितियों का निरीक्षण करेगा। हालांकि बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं, जहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही शीतकालीन सुरक्षा में तैनात जवानों से मिले और उनका हालचाल जाना. मंदिर के बाहरी परिसर, तप्तकुंड परिसर, यात्री निवास, यात्री शेल्टर, बस अड्डा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम तक पहुंचने हेतु सडक़ मार्ग दुरस्त है और धाम में बर्फ आंशिक रूप से मौजूद है। धाम में स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित है, ताकि समयपूर्व यात्रा तैयारियों को शुरू किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी वाड्रा के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ने की अगवानी
Next: दीप सिद्धू के बाद 50 हजार का इनामी इकबाल सिंह भी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.