Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने बहनोई पर अपनी मां की करोड़ों की जमीन को धोखे से बेचने और ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। भदईपुरा वार्ड-14 निवासी संतोष ने बताया कि उनकी बहन का विवाह करीब 23 वर्ष पहले बहेड़ी, बरेली निवासी एक व्यक्ति से हुआ था, लेकिन विवाह के बाद वह पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहने लगी। भाइयों ने साढ़े पांच लाख रुपये का एक प्लॉट भी बहन के नाम किया था। उनकी मां चमेली देवी के नाम रुद्रपुर में छह एकड़ जमीन दर्ज है। मां शारीरिक व मानसिक उपचार ले रही हैं, इसी बीच उनके बहनोई ने बहन और छोटी बहन को अपने पक्ष में कर लिया। वर्ष 2018 में बहनोई ने मां को बैंक ले जाकर जमीन के कागजात पर 20 लाख रुपये का लोन ले लिया। किस्तें जमा न होने पर परिवार को इसका पता चला। बाद में दो एकड़ जमीन बेचकर 24 लाख रुपये चुकाने पड़े। आरोप है कि इसी वर्ष 5 अप्रैल को मां को विधवा पेंशन के बहाने घर से ले जाकर चार करोड़ रुपये मूल्य की जमीन मात्र 30 लाख रुपये में फर्जी तरीके से बेच दी गई। इसके बाद 8 अप्रैल को दो बीघा जमीन भी अपने नाम ट्रांसफर करा ली। विरोध करने पर धमकी दी। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों के आतंक पर कार्रवाई न होने से नाराज पार्षद वैभव पांडे ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.