Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मांगों को लेकर दो दिसंबर को देहरादून कूच करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • ऊधम सिंह नगर

मांगों को लेकर दो दिसंबर को देहरादून कूच करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते वर्ष फरवरी में प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री आवास में मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन देते हुए राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जो मानदेय दिया जाता है वह कम है। इसे बढ़ा कर 25 हजार रुपये होना चाहिए। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रूचिता घई ने बताया कि 7 मार्च 2024 को निदेशालय में हुई बैठक में मानदेय वृद्धि पर विचार के लिए समिति गठित करने की बात कही गई थी, किंतु डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी निर्णय लंबित है। उन्होंने मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पेंशन, महिला कल्याण कोष से मिल रही एकमुश्त राशि बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी लाभ दिए जाने और सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देने की मांग दोहराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो दो दिसंबर को देहरादून कूच करेंगे। धरने में प्रदेश मंत्री अनीता सिंह, हंसा लोहनी, माधुरी शर्मा, रोबिना, रूबी सिंह, पुष्पा पांडे, शीतल, शिवानी, जयवती रजवार, रश्मि, रजनी, सुमन चतुर्वेदी, अजीत कौर, आराधना यादव, ज्योति, लक्ष्मी यादव, अनीता शर्मा, राजकुमारी, नूरजहां, आशा रानी, सुलेखा चौहान, निशा, सीमा गांगुली, प्रियंका, तारा भट्ट, रानी कौर, दलवीर कौर, सूलता मंडल, गीता, मीरा गुप्ता, भावना, सुलेखा, सुभद्रा मंडल, सुशीला, स्मिता, संगीता, खुशबू, कुसुम लता, लक्ष्मी, संध्या, शांति, भावना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविधान दिवस पर सीएम धामी ने दिलाई शपथ, अभियोजन विभाग पत्रिका का किया विमोचन
Next: कोट मल्ला में भालू ने व्यक्ति को किया घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.