Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   रुद्रपुर के एक युवक से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी हो गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गौतम साहनी पुत्र सुरेश कुमार साहनी निवासी खुशी एन्क्लेव भूरारानी रोड ने बताया कि दो माह पहले उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला। लिंक खोलते ही वह एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए, जिसमें लगभग 90 लोग शामिल थे। ग्रुप में रोजाना शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। खुद को आईआईएफसीएस कंपनी का कर्मचारी बताकर ठगों ने उन्हें प्री-आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में अधिक मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में शेयर रेट वास्तविक कंपनियों से मेल खाते दिखे, जिससे उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने को कहा। गौतम ने बताया कि 14 से 30 अक्तूबर के बीच उन्होंने अपने और पत्नी के खातों से कुल 6,47,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। हर निवेश के बाद पोर्टल पर नकली मुनाफा दिखाया जाता था और ज्यादा लाभ का झांसा देकर बड़े निवेश का दबाव बनाया जाता था। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि पूरा पोर्टल और कंपनी प्रतिनिधि फर्जी थे। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिस्सरपुर गांव में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
Next: प्रतिबंधित तट पर गंगा में नहाते हुए चाचा-भतीजा बहे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.