Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रतिबंधित तट पर गंगा में नहाते हुए चाचा-भतीजा बहे
  • देहरादून

प्रतिबंधित तट पर गंगा में नहाते हुए चाचा-भतीजा बहे

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। स्वर्गाश्रम स्थित प्रतिबंधित गंगा घाट पर नहाने के दौरान चाचा-भतीजा बहने लगे। इस दौरान गंगा में गुजर रही एक राफ्ट सवार गाइड ने चाचा को तो बचा लिया, लेकिन भतीजा तेज प्रवाह की चपेट में आकर उनकी आंखों से ओझल हो गया। तत्काल इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय पिंटू शर्मा निवासी सेक्टर-115, नोएडा, यूपी रविवार को अपने 18 वर्षीय चाचा अभिषेक शर्मा के साथ स्वर्गाश्रम पहुंचा था। दिन में करीब तीन बजे तीनों नहाने के लिए डीएम कैंप कार्यालय के पास गोवा बीच घाट पर पहुंचे। यहां गंगा में नहाने के दौरान पिंटू और अभिषेक गंगा की तेज प्रवाह की चपेट में आकर बहने लगे। इसी बीच गंगा में पर्यटकों को राफ्टिंग करा रहे गाइड की नजर उन पर पड़ी, तो फौरन वह तेज पतवार चलाते हुए अभिषेक के पास पहुंचा। गाइड ने अभिषेक को बचाने के बाद पिंटू को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच वह तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। शाम तक चले तलाशी अभियान में एसडीआरएफ टीम पिंटू का कोई सुराग नहीं लगा पाई। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि सोमवार को फिर से गंगा में पिंटू की तलाश की जाएगी। बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पत्थरों पर स्नान प्रतिबंध की चेतावनी भी चस्पा की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
Next: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर अब 24 नहीं, 25 नवंबर को रहेगा अवकाश 

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.