Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली में व्यापारियों ने किया ट्रेड लाइसेंस का विरोध
  • पौड़ी

सतपुली में व्यापारियों ने किया ट्रेड लाइसेंस का विरोध

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)   नगर पंचायत सतपुली में व्यापारिक संस्थानों को ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता पर नगर पंचायत के आदेशों को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। इस आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार संघ ने शुक्रवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस के रूप में व्यापारियों पर कर निर्धारित किया गया है। पलायन एवं घटते व्यवसाय के चलते व्यापारी इसे देने में असमर्थ हैं, जबकि यह महानगर पालिका और नगर पालिका में लागू नहीं किया गया है। कहा कि जब तक अन्य इसे लागू नहीं करते तब तक सतपुली में भी इसे लागू न किया जाय। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से इस ट्रेड लाइसेंस लेने के आदेश को वापस लेने की मांग की। कहा कि आदेश वापस नहीं लिए जाने पर व्यापारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, महामंत्री धीरेंद्र नेगी, व्यापारी प्रेम सिंह रावत, सत्यनारायण वेदी, अंकुर बंसल, विनोद धस्माना, सुरजन रौतेला, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, मनीष रौतेला राजाराम आदि के नाम शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के जवान पवन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में जीता रजत पदक
Next: जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.