Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अल्मोड़ा में निकली पदयात्रा
  • अल्मोड़ा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अल्मोड़ा में निकली पदयात्रा

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में शुक्रवार को नगर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना, जन जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत नंदा देवी परिसर से हुई, जो लाला बाजार, चौक बाजार, जोहरी बाजार, मल्ली बाजार और माल रोड होते हुए शहीद पार्क शिखर तिराहे पर संपन्न हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से अल्मोड़ा लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल, गोविंद पिलखवाल, कुंदन लटवाल और राजीव गुरुरानी उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जबकि बालिका विवेकानंद विद्यालय की छात्राओं ने वाद्ययंत्रों के साथ आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। जीजीआईसी इंटर कॉलेज और एडम्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी उत्साह के साथ जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माण के प्रमुख शिल्पी थे और उनकी राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता आज भी देश को प्रेरित करती है। दर्जा राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में खेड़ा और बारदोली आंदोलनों ने किसानों को नई ताकत दी और उनके संघर्ष ने उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दिलाई। उन्होंने कहा कि असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है और उनका संदेश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ आज भी प्रासंगिक है। पदयात्रा के संयोजक पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और प्रभारी महापौर अजय वर्मा रहे। पदयात्रा में धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, प्रकाश बिष्ट, पंकज जोशी, पंकज बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, विनीत बिष्ट, मदन बिष्ट, देवाशीष नेगी, संदीप श्रीवास्तव, सलमान अंसारी, असलम अंसारी, जगत भट्ट, जगत तिवारी, मनोज जोशी, हरीश नेगी, मनोज तिवारी, भगवान रावल, जगमोहन बिष्ट, कुंदन चम्याल, मनीष बिष्ट, प्रदीप मेहता, कुंदन बिष्ट, रमेश धपोला, शैलेंद्र शाह, कृपाल नयाल सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में नो पार्किंग में खड़े 16 वाहनों के चालान
Next: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारी, समिति गठित

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.