Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पति के हमले से परेशान महिला का केस दर्ज करने में लगा दिए 11 महीने
  • देहरादून

पति के हमले से परेशान महिला का केस दर्ज करने में लगा दिए 11 महीने

RNS INDIA NEWS 20/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पति के हमले से आहत महिला का केस दर्ज करने के लिए पुलिस ने 11 महीने तक चक्कर कटाए। कई शिकायतों के बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार केस दर्ज किया है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। नेहा पांडे पत्नी जगजीत सिंह कपूर निवासी मोहनपुर एनक्लेव, प्रेमनगर ने तहरीर दी। बताया कि उनका विवाह 31 जुलाई 2005 को जगजीत सिंह कपूर से हुआ था। इनके दो बच्चे हैं। नेहा का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता और परिवार के लोग नहीं बोलते। नेहा पांडे ने 21 जुलाई 2024 को महिला शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि घटना 26 जनवरी 2025 की शाम करीब 8- 8:30 बजे की है। नेहा के अनुसार जब वह घर पहुंची तो पति जगजीत सिंह और ससुर भूपेंद्र सिंह ने गंदी-गंदी गालियां दीं और घर से निकल जाने को कहा। डर के मारे नेहा ने कमरे में ताला लगा लिया तो पति ने बड़े हथौड़े से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। नेहा ने 112 पर डायल कर पुलिस बुलाई। रात करीब 11 बजे पहुंची पुलिस के सामने भी जगजीत सिंह ने गालियां दीं और बार-बार जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के समझा-बुझाकर चले जाने के बाद जगजीत सिंह तलवार लेकर गेट पर पहुंचा और फिर से धमकियां दीं। महिला ने कहा कि इस बार पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। महिला ने फिर बीते 21 अगस्त को शिकायत की। इस पर जांच के बाद बुधवार को आरोपी पति, ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास कार्यों में प्रदेश सरकार पीछे नहीं रहेगी : रेखा आर्या
Next: श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं शुक्रवार से शुरू होंगी

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.