Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शहर की समस्याओं के सम्बन्ध में पार्षदों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला
  • अल्मोड़ा

शहर की समस्याओं के सम्बन्ध में पार्षदों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर की लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर मंगलवार को पार्षदों का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने नव नियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत किया और नगर की जमीनी स्थितियों से अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पार्षदों ने कहा कि नगर आयुक्त का पद काफी समय से रिक्त है, जिसकी वजह से सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि नगर आयुक्त की शीघ्र नियुक्ति कर निगम स्तर के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। बैठक के दौरान शहर में बढ़ती बंदर समस्या को भी गंभीरता से उठाया गया। पार्षदों ने बताया कि आबादी वाले इलाकों में बंदरों का झुंड लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने सुझाव दिया कि वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त बैठक बुलाकर नियंत्रित अभियान चलाया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर आयुक्त की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन नगर की समस्याओं से अवगत है और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिष्टमंडल में मुकेश कुमार, चंचल दुर्गापाल, अंजू बिष्ट, रोहित कार्की, रीना टम्टा, दीपक कुमार, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी, वैभव पांडे, कमलेश मेर, गुंजन चम्याल, जानकी पांडे, नवीन चंद्र आर्य, अनूप भारती और इंतकाब कुरैशी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
Next: आंगनबाड़ी वर्कर का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सीएम को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.