Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आंगनबाड़ी वर्कर का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सीएम को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र
  • हरिद्वार

आंगनबाड़ी वर्कर का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सीएम को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं पर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, वह आंदोलन जारी रखेंगी। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने पर मौाजूद आंगनबाड़ी वर्कर ने कहा कि सरकार की ओर से उनके हितों के संबंध में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे राज्यभर की आंगनबाड़ी वर्कर बेहद निराश हैं और आंदोलन के लिए बाध्य हैं। यदि जल्द ही सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक उन्हें 800 रुपये प्रतिदिन की दर से 24,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा महिला कल्याण कोष से मिलने वाली एकमुश्त धनराशि कम से कम 5 लाख रुपये की जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। प्रदेश में सुपरवाइजर के सभी रिक्त पद आंगनबाड़ी वर्कर के प्रमोशन से भरे जाएं और तत्काल विज्ञप्ति जारी हो। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मार्च 2024 में बनाई गई समिति की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न होने पर समिति की स्थिति और निर्णय स्पष्ट किए जाएं। फेस कैप्चर प्रणाली बंद की जाए, क्योंकि इसके कारण वास्तविक लाभार्थी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है। इस दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री ममता बादल, शहर अध्यक्ष सारिका शर्मा, कोषाध्यक्ष आशा, उर्मिला, रुकमणी खरे, सुमनलता, राजकुमारी, नूतन शर्मा, गीता शर्मा, संयोगिता,बबीता सैनी, सोनिया बब्बर, राजेश, अंजना शर्मा, संतोषी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर की समस्याओं के सम्बन्ध में पार्षदों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला
Next: कोषागार चमोली ने क्यूआर कोड किया तैयार, क्यूआर कोड से मिल सकेगी विभाग की पूरी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.