Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 6.32 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

6.32 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-18 at 14.47.16_11zon

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चल रही कड़ी मुहिम के तहत देघाट थाना पुलिस और एसओजी अल्मोड़ा ने मंगलवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त टीम ने भाकुड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से 25.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह माल पौड़ी–अल्मोड़ा बॉर्डर से मेरठ ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार तड़के चेकिंग के दौरान यूपी नंबर की कार संख्या यूपी 15-बीसी -5054 को रोका गया। तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में गांजा मिला, जिसके बाद गजेन्द्र शर्मा(48 वर्ष)निवासी बहादुरपुर, जिला गाजियाबाद और सौरभ कुमार(24 वर्ष), निवासी हसनपुर कला, जिला मेरठ को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत देघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद किए गए गांजे की कीमत लगभग 6 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे कालिंका (पौड़ी) और सराईखेत बॉर्डर क्षेत्र से गांजा खरीदकर मेरठ ले जा रहे थे। पुलिस अब सप्लाई चैन और इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी और थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को त्वरित व प्रभावी बताया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढ़ाया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल गणेश दत्त पांडे शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित
Next: नामांकन निरस्त होने के बावजूद प्रतिद्वंद्वी को चुनाव चिन्ह मिलने पर जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.