Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शीत लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
  • अल्मोड़ा

शीत लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। आगामी दिनों में बढ़ती शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शीत लहर से जन-जीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निकाय, विद्युत, जल संस्थान, चिकित्सा तथा आपदा प्रबंधन समेत सम्बंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को रात्रि में अलाव की व्यवस्था करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर आदि में विशेष निगरानी रखने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में हीटिंग सिस्टम, दवाइयों और इमरजेंसी सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। आपदा प्रबंधन विभाग को शीत लहर की चेतावनी एवं राहत संबंधी जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचाने हेतु अलर्ट सिस्टम सक्रिय रखने को कहा गया। उपजिलाधिकारियों को निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शेल्टर होम्स में गर्म कपड़ों, कंबलों और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को ठंड बढ़ने की स्थिति में बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने तथा किसी भी खराबी पर त्वरित सुधार कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर शीत लहर से बचाव संबंधी तैयारियों की जमीनी समीक्षा करें साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अत्यधिक ठंड के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने, अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने, नियमित रूप से सत्यापन की कार्यवाही करने, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करने जैसे कार्यों को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक एवं कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सबूत आपके खिलाफ हैं, परिवार को कुछ मत बताना, वरना…….., डिजिटल अरेस्ट कर शख्स से 32 करोड़ की ठगी
Next: हरीश रावत बोले, मेरे फार्मूले से करो उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.