Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सबूत आपके खिलाफ हैं, परिवार को कुछ मत बताना, वरना…….., डिजिटल अरेस्ट कर शख्स से 32 करोड़ की ठगी
  • राष्ट्रीय

सबूत आपके खिलाफ हैं, परिवार को कुछ मत बताना, वरना…….., डिजिटल अरेस्ट कर शख्स से 32 करोड़ की ठगी

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
digital arrest

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति से गिरोह ने लगभग 32 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित कई महीनों तक एक फर्जी जांच के नाम पर घर में ही नजरबंद रहा और लगातार धमकियों के कारण उसने परिवार तक को इस मामले की जानकारी नहीं दी।

यह ठगी 15 सितंबर 2024 से शुरू हुई। पीड़ित के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें खुद को डीएचएल कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई के अंधेरी सेंटर से भेजे गए पैकेज में कई पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और प्रतिबंधित ड्रग्स मिले हैं। विरोध करने पर कॉल अचानक “सीबीआई ऑफिसर” के नाम पर दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी गई।

कथित सीबीआई अधिकारी ने धमकी दी— “सबूत आपके खिलाफ हैं, परिवार को कुछ मत बताना, वरना उन्हें भी फंसा देंगे।” पीड़ित के बेटे की शादी तय होने के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

ठगों ने उससे स्काइप ऐप डाउनलोड कराया और कैमरा ऑन रखने को कहा। मोहित हांडा नाम बताने वाले व्यक्ति और फिर प्रदीप सिंह व राहुल यादव नामक फर्जी अधिकारियों ने वीडियो कॉल पर लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। पीड़ित को दो दिन तक घर में ही रहने को कहा गया और हर कदम पर धमकाया गया।

बाद में गिरोह ने कहा कि निर्दोष साबित होने के लिए उसकी सभी बैंक जानकारी और संपत्ति का विवरण आरबीआई जांच में भेजना होगा। नकली दस्तावेज दिखाकर उस पर दबाव बनाया गया। 24 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच उसने अपनी सभी संपत्तियों का विवरण ठगों को भेज दिया।

इसके बाद 2 करोड़ रुपये जमानत और 2.4 करोड़ रुपये टैक्स के नाम पर मांगे गए, जो उसने अलग-अलग तारीखों में जमा कर दिए। कुल मिलाकर पीड़ित से 32 करोड़ रुपये ले लिए गए।

गिरोह ने 1 दिसंबर को फर्जी “क्लियरेंस लेटर” भेजा। लेकिन तनाव और डर से पीड़ित गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और कई सप्ताह तक बिस्तर पर रहा। इस दौरान भी गिरोह उससे स्काइप पर बात करता रहा। बाद में 25 फरवरी 2025 तक पैसे लौटाने का झांसा दिया गया, मगर फिर अतिरिक्त टैक्स की मांग होने पर पीड़ित को संदेह हुआ।

इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि यह ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का नया तरीका है, जिसमें विदेशी नंबर, स्काइप कॉल, नकली पहचान पत्र, सरकारी एजेंसियों की फर्जी मुहर और धमकी का सहारा लिया जाता है।

पुलिस ने आम जनता को सावधान करते हुए कहा कि—
किसी भी परिस्थिति में सीबीआई, पुलिस या आरबीआई फोन पर न तो कोई जांच करती है, न ही पैसे मांगती है। किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना परिवार को दें और स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर छूटे कचरे को ठोस प्रबंधन किया जाएगा: धामी
Next: शीत लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.