Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग के टोला गांव में पहली बार पहुंचा वाहन
  • टिहरी

देवप्रयाग के टोला गांव में पहली बार पहुंचा वाहन

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अत्यंत दुर्गम गांव टोला सड़क से जुड़ गया है। गांव में पहली बार वाहन लेकर पहुंचे लोगों का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। आजादी के बाद से डागर पट्टी का टोला गांव सड़क सुविधा से वंचित होने से अनेक मुश्किलों से घिरा था। वर्षों से ग्रामीण यहां सड़क की मांग करते आ रहे थे। चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्राम पंचायत टोला का एक गांव राडागाड़ सड़क से जुड़ गया था, लेकिन दो गांव ग्वाड व टोला सड़क से वंचित ही बने थे। मुख्यमंत्री धामी ने राडागाड़ से टोला के लिए 5 किमी सड़क की स्वीकृत की। जिसके बाद जनवरी 2023 को विधायक विनोद कंडारी ने इसका शिलान्यास किया। जिसमें डेढ़ वर्ष पूर्व ग्वाड़ व और अब टोला गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ गया है। रविवार को पहली बार टोला गांव में वाहन लेकर पहुंचे विजय सिंह, कर्ण सिंह, शिवम व मुकेश बर्त्वाल का ग्रामीणों ने खुशी मनाते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क को नैलचामी के जाख व लोस्तु के पाणब गांव तक जोड़े जाने पर ही इसका लाभ क्षेत्रीय जनता को मिल पाने की बात कही। इस मौके पर रैजा देवी, बुद्धा देवी, सरिता देवी, मंगला देवी, भगवानी देवी आदि मौजूद रहीं। वहीं विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि सड़क के डामरीकरण के बाद इसको जाख गांव से जोड़ा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रामक सूचनाओं की बाढ़ में समाचारों की विश्वसनीयता रखी जाए जीवित
Next: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.