Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में भूकंप मॉक ड्रिल सफल, पाँच स्थानों पर रेस्क्यू कार्रवाई का अभ्यास
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भूकंप मॉक ड्रिल सफल, पाँच स्थानों पर रेस्क्यू कार्रवाई का अभ्यास

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-15 at 13.59.38

अल्मोड़ा। जनपद में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारी परखने के लिए शनिवार को जिलेभर में व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस संयुक्त अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी, वन विभाग और अन्य आपदा प्रबंधन इकाइयों की सक्रिय भागीदारी रही। ड्रिल का उद्देश्य आपदा की वास्तविक स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता, आपसी समन्वय और रिस्पांस टाइम की प्रभावी जांच करना था। मॉक ड्रिल के लिए रघुनाथ सिटी मॉल, विशाल मेगा मार्ट, जिला अस्पताल, पिटकुल पावर हाउस पांडेखोला और आंगनबाड़ी केंद्र हुक्का क्लब को भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया। प्रत्येक स्थान पर भूकंप के झटकों की काल्पनिक स्थिति बनाकर बचाव, खोज, निकासी और प्राथमिक चिकित्सा की प्रक्रिया का वास्तविक अभ्यास किया गया। रघुनाथ सिटी मॉल में 10:01 बजे भूकंप के काल्पनिक झटकों के बाद कई लोगों के घायल और मृत होने की स्थिति तैयार की गई, जिसकी कमान तहसीलदार रानीखेत दीपिका आर्य के पास रही। विशाल मेगा मार्ट में फंसे लोगों को निकालने की कार्रवाई तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धापवाल के नेतृत्व में की गई। जिला अस्पताल में वार्डों में उपकरण गिरने से मरीजों के घायल होने की कल्पित स्थिति में तहसीलदार भिकियासैंण रवि शाह ने रेस्क्यू अभियान संचालित किया। पिटकुल पावर हाउस पांडेखोला को भूकंप से पूरी तरह क्षतिग्रस्त मानते हुए नगर की बिजली बाधित होने की स्थिति तैयार की गई, जहां तहसीलदार सल्ट आबिद अली ने नेतृत्व संभाला। आंगनबाड़ी केंद्र हुक्का क्लब में बच्चों और कार्यकर्तियों के फंसे होने की सूचना पर तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला ने रेस्क्यू टीमों को निर्देशित किया। पुलिस लाइन में स्टेजिंग एरिया स्थापित कर उपजिलाधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में सभी टीमें उपकरणों और वाहनों के साथ विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुईं। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग आपदा कंट्रोल रूम से की गई। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा स्वयं कंट्रोल रूम पहुंचे और तत्काल इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को सक्रिय किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से विभागों के बीच सामंजस्य मजबूत होता है और आमजन में आपात स्थिति में सही व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे अभ्यास जारी रखे जाएंगे, ताकि जिला आपदा प्रबंधन की दृष्टि से और अधिक सक्षम हो सके। ड्रिल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक जी.डी. जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों ने बटोरी सराहना
Next: जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.