Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले सम्मानित
  • देहरादून

आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले सम्मानित

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले श्रमिकों को बुधवार को यूपीसीएल मुख्यालय में सम्मानित किया गया। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने श्रमिकों को सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। यूपीसीएल मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उत्तराखंड में पिछले दिनों आई आपदा से हुए नुकसान के बाद राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने में श्रमिकों की बेहद अहम भूमिका रही। यूपीसीएल मैनेजमेंट ने मुश्किल वक्त में दुर्गम क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर ठोस काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। मानसून के दौरान प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन, सड़कें कट गई थी। पुल बह गए थे। बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मरों को पहुंचे नुकसान से पावर सप्लाई सिस्टम ध्वस्त हो गया था। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने बताया कि इस पावर सप्लाई सिस्टम को यूपीसीएल के फील्ड स्टाफ ने जान पर खेल कर समय पर दुरुस्त किया। रात दिन काम कर बिजली बहाल की। कई स्थानों पर मार्ग बंद होने पर भारी भरकम सामान को कंधों पर उठाकर पहाड़ी ढलानों पर चढ़कर काम किया। लगातार बारिश, फिसलन, अंधेरा और नेटवर्क सिस्टम बाधित होने के बीच इंजीनियरों और कर्मचारियों ने टीम भावना, प्रतिबद्ध‌ता, साहस का उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि यूपीसीएल अपने कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरण, मोबाइल टूल किट, ड्रोन सर्वे और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली उपलब्ध कराने को लगातार काम कर रहा है। ताकि भविष्य में ऐसे काम और भी तेज और सुरक्षित तरीके से किए जा सकें। समारोह में चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रतीक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही बाह्य एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि 11 हजार रुपए भेंट किए गए। इन्हें ऊर्जा वीर नाम दिया गया। इस अवसर पर निदेशक परिचालन एमआर आर्या, निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल, निदेशक वित्त कमल शर्मा, आरजे मलिक, बीएमएस परमार, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित जोशी, शैलेन्द्र सिंह, वीके सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खलंगा मेले से पहले सागरताल नालापानी में चलाया सफाई अभियान
Next: दून के पर्यटक गाइड से 1.18 लाख रुपये की साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.