Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा पीड़ितों से मिले भगत, एक माह का वेतन देंगे
  • देहरादून

आपदा पीड़ितों से मिले भगत, एक माह का वेतन देंगे

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
24

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आपदाग्रस्त चमोली के तपोवन और रैणी गांव पहुँच कर पीडि़तों से मुलाकात की और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने पीडि़तों के लिए अपने एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में देने का भी ऐलान किया। भाजपा अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि आपदा में जो जन हानि हुई है उसकी तो कभी भरपाई नहीं हो सकती है। लेकिन पीडि़तों की सम्स्याओ को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर आपदा राहत कार्यों में जुटी हुयी है। आपदा राहत कार्यों का जायजा लेने के पश्चात श्री भगत ने कहा कि आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां रेस्क्यू कार्यों में तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और मुख्यमन्त्री दो दिन लगातार स्वयं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा के लिए डटे रहे। श्री भगत ने कहा कि हालत को मुख्यमंत्री नजदीक से देख रहे हैं। इससे पहले श्री भगत ने कर्ण प्रयाग में आपदा में मृतक कॉन्स्टेबल मनोज चैधरी के घर पहुँँच कर तथा रैणी गांव में आपदा में लापता हुए लोगो के घरों में जाकर परिजनों को सान्त्वना दी। उसके बाद श्री भगत ने तपोवन में भाजयुमो के द्वारा चलाये जा रहे शिविर में खाद्यान्न सामग्री भी दी। श्री भगत ने इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष चमोली रघुवीर बिष्ट, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग दिनेश उनियाल के साथ राहत कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्त्ताओं को आपदा राहत कार्यों में जुटने को कहा। श्री भगत के साथ प्रदेश महामन्त्री कुलदीप कुमार,मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, आपदा प्रबन्धन प्रकोष्ट के सह संयोजक कुंवर जपिन्दर सिंह अजीत नेगी, ऋषि सती आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन का अग्नि-5 परमाणु मिसाइल को बीच रास्ते में मार गिराने का परीक्षण, भारत को चेतावनी : रिपोर्ट
Next: लाल किले पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड दीप सिद्धू गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.