Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आंदोलनकारी बोले, बांध प्रभावितों की अनदेखी कर रही सरकार
  • टिहरी

आंदोलनकारी बोले, बांध प्रभावितों की अनदेखी कर रही सरकार

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
default featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर लोगों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने सरकार पर बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बुधवार को सीएचसी चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। यूकेडी जिलाध्यक्ष रामदेव कलूड़ा ने कहा कि, प्रशासन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को लेकर भली भांती परिचित है। लेकिन इसके बावजूद कोई मामले में ध्यान नहीं देने को तैयार नहीं है। कहा कि, एक ओर बांध निर्माण से पूरे देश को फायदा हुआ, तो वहीं प्रतापनगर क्षेत्र में रह रहे लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार जैसे अनेकों आवश्यक सेवाओं से पिछड़ गए। अगर शासन-प्रशासन जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ नहीं बनाती तो उन्हें बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। संगठन ने प्रतापनगर क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सक, एक्स-रे टेक्निशियन, आपातकालीन संसाधन उपलब्ध कराने, डोबरा में प्रस्तावित अस्पताल शीघ्र बनाने सहित अन्य मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। धरना देने वालों में नारायण सिंह राणा, सोदान कुड़ियाल, रामदेव, भरत चंद रमोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 नवंबर से आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाएं करेंगी धरना व क्रमिक अनशन, मानदेय 24 हजार करने की मांग
Next: प्रगतिशील कृषक भूपेन्द्र जोशी ‘प्लांट जीनोम सेवियर कृषक पुरस्कार’ से सम्मानित

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.