Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मामले
  • अल्मोड़ा

13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे लंबित मामले

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा ने वादकारियों और आम जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वे 13 दिसम्बर की तिथि से एक कार्य दिवस पूर्व तक संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर अपने वाद को नियत करा सकते हैं। शचि शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वही वाद नियत किए जाते हैं, जिनका निस्तारण विधि अनुसार सुलह-समझौते से संभव हो। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि किसी वाद में न्यायालय शुल्क (कोर्ट फीस) पहले ही जमा की जा चुकी है और उसका निस्तारण लोक अदालत में हो जाता है, तो वह राशि संबंधित पक्षकार को पूर्ण रूप से वापस कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फौजदारी शमनीय प्रकृति के मामले, श्रम और नियोजन विवाद, धन लेनदेन, विवाह संबंधी (तलाक को छोड़कर) विवाद, किरायेदारी, व्यादेश तथा अन्य दीवानी मामले सुलझाए जाएंगे। इसके साथ ही चैक बाउंस, मोटर दुर्घटना मुआवजा, बिजली-पानी के बिल, भूमि अधिग्रहण, राजस्व और उपभोक्ता फोरम में लंबित वादों के अलावा ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निस्तारण भी लोक अदालत में किया जा सकेगा। इसी प्रकार, ऐसे विवाद जो अभी तक अदालत में दायर नहीं हुए हैं—जैसे चैक बाउंस, रूपयों के लेनदेन, श्रम विवाद, बिजली-पानी या फोन बिल, भरण-पोषण तथा अन्य दीवानी या शमनीय फौजदारी विवाद—उन्हें भी आपसी सहमति से लोक अदालत में सुलझाया जा सकता है। सचिव शचि शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न केवल त्वरित न्याय का माध्यम है, बल्कि जनसुलभ और सुलह-आधारित न्याय की दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित विवादों का निपटारा आपसी समझौते से कर न्याय प्रक्रिया को सहज और त्वरित बनाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 व 15 नवंबर को होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं
Next: थलीसैंण में शिक्षक का नशे का वीडियो वायरल, विभाग ने बिठाईं जांच

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.