Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

RNS INDIA NEWS 11/11/2025
congress-flag

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में बड़े संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को नई दिल्ली से इसकी औपचारिक घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने साथ ही प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन कमेटी और इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्तियों को भी मंजूरी दी है। इसके तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य (स्पेशल इनवाइटी) बनाया है। पार्टी ने उन्हें उनके कार्यकाल के दौरान संगठन को सशक्त बनाने में किए गए योगदान के लिए धन्यवाद दिया है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के 27 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अल्मोड़ा जिले का दायित्व भूपेंद्र सिंह भोज को सौंपा गया है, जबकि बागेश्वर में अर्जुन चंद्र भट्ट, चमोली में सुरेश डिमरी और चंपावत में चिराग सिंह फर्त्याल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून शहर में डॉ. जसविंदर सिंह गोगी और हल्द्वानी शहर में गोविंद सिंह बिष्ट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा काशीपुर शहर से अल्का पाल, रुद्रपुर शहर से ममता रानी, देवप्रयाग से उत्तम असवाल, डीडीहाट से मनोहर सिंह टोलिया, हरिद्वार से बलेश्वर सिंह और हरिद्वार शहर से अमन गर्ग को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कोटद्वार से विकास नेगी, कोटद्वार शहर से मीना देवी, नैनीताल से राहुल छिमवाल, पच्छवादून से संजय किशोर, परवदून से मोहित उनियाल, पौड़ी गढ़वाल से विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ से मुकेश पंत, पुरोला से दिनेश चौहान, रानीखेत से दीपक किरोला और रुद्रप्रयाग से कुलदीप कंदारी को अध्यक्ष बनाया गया है।

टिहरी गढ़वाल से मुरारी लाल खंडवाल, ऊधमसिंह नगर से हिमांशु गाबा, उत्तरकाशी से प्रदीप सिंह रावत, रुड़की से फुरकान अहमद और रुड़की शहर से राजेंद्र कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस संगठन ने कहा है कि ये बदलाव आगामी चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पार्टी का मानना है कि नए नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं
Next: चौबटिया गार्डन समेत 93 राजकीय उद्यानों का पुनरुद्धार होगा : जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.