Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों का विरोध
  • पौड़ी

पौड़ी में स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। बिजली के स्मार्ट मीटर और पानी के बढ़ते बिलों को लेकर सोमवार को नागरिक मंच पौड़ी के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। मंच ने चेतावनी दी कि यदि आम जनता की समस्याओं पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो हर सप्ताह धरना दिया जाएगा और आंदोलन को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर वापस लो और पानी के बिलों में बढ़ोतरी बंद करो जैसी तख्तियां लेकर विरोध जताया। मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि जनता की परेशानियों पर सरकार मौन है, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक मंच अब बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जनसरोकारों के मुद्दों पर सड़क से लेकर शासन तक आवाज उठाएगा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल ने कहा कि बिजली और पानी जैसे सार्वजनिक विभागों का निजीकरण चिंता का विषय है, इससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और सेवाएं महंगी होती जा रही हैं। वहीं प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के हरीश चंद्र ने कहा कि सरकार को जनहित में नीति बनानी चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके। धरने के दौरान जोरदार नारेबाजी हुई और लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की। आंदोलन में त्रिलोक सिंह रावत, गबर सिंह नेगी, धर्म लाल, जी.एस. रावत, ठाकुर सिंह, हुक्म सिंह, अनिता, दिनेश चंद्र सहित कई लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारायणबगड़ में सड़क हादसे में चालक की मौत, दो घायल
Next: राशिफल 11 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.