Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अस्पताल के मैनेजर ने लगाया मारपीट का आरोप
  • हरिद्वार

अस्पताल के मैनेजर ने लगाया मारपीट का आरोप

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल के बिलिंग मैनेजर अनमोल सिंह पुत्र गुरजीत सिंह, निवासी सिडकुल ने एक व्यक्ति पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर अनमोल सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को अमित बोरी निवासी सुभाष नगर, रुड़की अस्पताल के सीईओ डॉ. अरशद अहमद के कार्यालय में आया और गवाही बदलने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मना किया तो आरोपी ने धक्का दिया, पगड़ी खींचने की कोशिश की और गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर बयान नहीं बदला तो जान से मार देगा। अनमोल ने बताया कि आरोपी पूर्व यूनिट हेड विकास सेठ से जुड़े पुराने गबन प्रकरण के अभियुक्त पक्ष का व्यक्ति है। इस मामले में वह गवाह हैं। घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ ने आरोपी को किसी तरह बाहर किया। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे किनारे खंती में मिला युवक का शव
Next: घनसाली में स्वास्थ्य सेवा की बहाली को टावर पर चढ़े आंदोलनकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.