Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 39 साल बाद मूल स्थान कचटा में विराजमान होंगे चालदा देवता
  • देहरादून

39 साल बाद मूल स्थान कचटा में विराजमान होंगे चालदा देवता

RNS INDIA NEWS 08/11/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। 39 साल बाद चालदा देवता अपने मूल स्थान कचटा में विराजमान होंगे। जौनसार बावर क्षेत्र के खत कोरू के कर्मचारी मंडल की जौनसार बावर भवन विकासनगर में शनिवार को हुई बैठक में देवता के कचटा आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यवस्थाओं की रूप रेखा भी तय की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खत के सदर स्याणा सुनील दत्त जोशी ने बताया कि चालदा महाराज का कचटा गांव में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब देवता के आगमन से पूर्व मंदिर परिसर में शेष कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 में चालदा महाराज ने कचटा से थैना की यात्रा आरंभ की थी और अब लगभग 39 वर्ष बाद पुनः देवता अपने मूल स्थल कचटा में विराजित होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर समूचे खत क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। बैठक में समिति के संरक्षक राजेंद्र चौहान ने कहा कि देवता के आगमन को लेकर खत को जोड़ने वाले मोटर मार्गों, पेयजल, विद्युत तथा यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत करने और विभागीय समन्वय की आवश्यकता है ताकि आयोजन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है। महासचिव धाम सिंह चौहान ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान में खत के प्रत्येक सदस्य सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि देवता के आगमन से पहले परंपरागत डोरिया का आगमन होगा, जिसके स्वागत और व्यवस्था को लेकर सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में हाकम सिंह चौहान, चमन खन्ना, सुल्तान सिंह, करम सिंह, विरेंद्र सिंह, स्वराज सिंह, अबल सिंह, अनिल सिंह, चंदन सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह राठौड़, भारत चौहान और शमशेर सिंह, अनिल शर्मा, अंकित चौहान आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिकअप वाहन से देवदार के तीस नग बरामद
Next: सम्मान समारोह में जा रहे राज्य आंदोलनकारी को 108 ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.