Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 23 नवंबर को होगी पदमश्री टॉम आल्टर को समर्पित अल्ट्रा मैराथन
  • देहरादून

23 नवंबर को होगी पदमश्री टॉम आल्टर को समर्पित अल्ट्रा मैराथन

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी में पहली बार 23 नवंबर को मसूरी अल्ट्रा मैराथन आयोजित होगी। यह मैराथन मसूरी निवासी सिने अभिनेता पदमश्री टाम आल्टर को समर्पित की गई है। राज्य निर्माण रजत जयंती उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी व विंटर लाइन कार्निवाल के कर्टन रेजर के रूप में भी इस मैराथन को जोड़ा गया है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन व मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी से भेंट की व उन्हें अल्ट्रा मैराथन का निमंत्रण दिया। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने अवगत कराया कि मसूरी में पहले भी मैराथन हो चुकी है लेकिन अल्ट्रा मैराथन पहली बार आयोजित की जा रही है। इस मैराथन का सपना स्व. टॉम आल्टर ने देखा था व करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी थी लेकिन इस बीच उनका निधन हो गया, जिस कारण नहीं हो पायी। उन्होंने बताया कि अल्ट्रा मैराथन पचास किमी की होगी, जो पिक्चर पैलेस से कैमल बैक रोड, हाथी पांव होते हुए किमाड़ी मार्ग तक जाएगी व वापस लौटेगी। 42.2 किमी की फुल मैराथन हाथी पांव व उसके आसपास तक जाकर लौटेगी। हाफ मैराथन 21.1 किमी, दस किमी व पांच किमी की दौड़ भी शामिल की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग इसमें सहयोग कर रहा है, अभी तक दो सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है जो देश भर के साथ ही विदेशी धावक भी आ रहे हैं। — संस्थाएं कर रहीं सहयोग इसमें मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन, मसूरी होटल एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एंड वैलफेयर एसोसिएश, वुड स्टॉक स्कूल सहित अन्य संस्थायें भी सहयोग कर रही है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इस मैराथन का पूरे देश में सोशल मीडिया व अन्य संसाधनों से प्रचार चल रहा है जिससे लोगों में उत्सुकता है व लगातार लोग संपर्क कर रहे है। इससे मसूरी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि खुशी की बात है कि यहां पर अल्ट्रा मैराथन की जा रही है इसमें नगर पालिका का पूरा सहयोग रहेगा। इस मौके पर एमएसए अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, सुरेश गोयल, जगबीर भंडारी, दीपक, शैलेंद्र कर्णवाल, वुड स्टाक से अजय मार्क, दीपक अग्रवाल, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओडिशा से लालपुर इंटर्नशिप करने आई युवती की हत्या
Next: राज्य आंदोलनकारियों ने रजत जंयती पर दून पुलिस लाइन के कार्यक्रम का किया विरोध, धरना दिया

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.