Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
  • अल्मोड़ा

पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में पर्यटन विभाग, अल्मोड़ा द्वारा बुधवार को ‘ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ युवाओं को खेल और साहसिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। ट्रेक की शुरुआत पर्यटन कार्यालय से हुई, जो कैंट क्षेत्र से होकर डोलीडाना पहाड़ी की परिक्रमा करते हुए वापस कर्बला में संपन्न हुआ। ट्रेक के दौरान डोलीडाना खेल मैदान में प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने मैदान व आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्र कर नगर निगम के निर्धारित कूड़ेदानों में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया। उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत आज ट्रेक और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इसी क्रम में आगामी 08 नवंबर को जागेश्वर मंदिर से वृद्ध जागेश्वर तक एक और ट्रेक आयोजित किया जाएगा ताकि युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति और जागरूकता लाई जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री और तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित
Next: मां कुंजापुरी पर्यटन मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहचान: सुबोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.