Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीआईपी दौरे के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान
  • अल्मोड़ा

वीआईपी दौरे के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान

RNS INDIA NEWS 03/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-03 at 17.20.48_11zon

अल्मोड़ा। जिले में वीआईपी और वीवीआईपी आगमन को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गहन वाहन चेकिंग और व्यक्तियों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा की जा रही है। उनके पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने जनपद के मुख्य मार्गों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की। एसएसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और वीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों के सत्यापन की भी विशेष मुहिम चलाई जा रही है, ताकि जिले में किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न हो सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, विभिन्न जनहित विषयों पर रखे सुझाव
Next: उत्तराखंड रजत जयंती: सदन में छाई पहाड़ी टोपी, पिछौड़ा और नथ

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.