Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राज्य में 51 नए खनन पट्टों से होगी खनिज निकासी, हर वर्ष मिलेगा 50 करोड़ से अधिक राजस्व
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • नैनीताल

राज्य में 51 नए खनन पट्टों से होगी खनिज निकासी, हर वर्ष मिलेगा 50 करोड़ से अधिक राजस्व

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
rns featured image new

नैनीताल। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने उत्तराखंड में 51 नए खनन पट्टों के माध्यम से खनिज निकासी की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग को उम्मीद है कि इन पट्टों से हर वर्ष 50 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। राज्य में फिलहाल आरक्षित वन भूमि पर वन विकास निगम और राजस्व क्षेत्रों में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग खनन कार्य कराते हैं।

विभाग द्वारा देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर समेत विभिन्न जिलों में 51 नए खनन पट्टों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें 45 पट्टे पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल के हैं, जबकि छह पट्टे पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले हैं। इन पट्टों के माध्यम से 43 लाख घनमीटर से अधिक पत्थर और रेता निकाले जाने का अनुमान है।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि नए पट्टों के जरिए राज्य को हर वर्ष लगभग 50 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। पांच हेक्टेयर तक के खनन पट्टों के लिए पांच वर्ष और पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले पट्टों के लिए दस वर्ष की अवधि तक खनिज निकासी की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक महेश आर्य ने बताया कि इस बार दो नई नदियों को भी खनन क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जिससे अब कुल 13 नदियों में खनन कार्य होगा। निगम को उम्मीद है कि इससे राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की बेटी मीनाक्षी ने अल्ट्रा मैराथन में लगाई सबसे तेज दौड़, जीता गोल्‍ड
Next: युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाना होगा: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.