Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की बेटी मीनाक्षी ने अल्ट्रा मैराथन में लगाई सबसे तेज दौड़, जीता गोल्‍ड
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

उत्तराखंड की बेटी मीनाक्षी ने अल्ट्रा मैराथन में लगाई सबसे तेज दौड़, जीता गोल्‍ड

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  अल्ट्रा मैराथन में प्रथम रही उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के थलीगांव निवासी बेटी मीनाक्षी नेगी  ने कहा मैं तो सात हजार फीट की ऊंचाई पर दौड़ती हूं पहली बार लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दौड़ी हूं। जो बहुत कठिन था लेकिन बहुत आंनददायक था। यहां पर दौड़ का आनंद था तो दूसरी तरफ आस्था थी । सामने महादेव का धाम था। दौड़ बहुत कठिन थी। वह 120 किमी की दौड़ दौड़ती है परंतु इस ऊचाई पर दौड़ना बहुत बड़ी चुनौती थी। दौड़ का अभ्यास करने वाली मीनाक्षी अभी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है और दौड़ का अभ्यास करती है। दूसरे स्थान पर रही हिमांचल प्रदेश की तेंजिंग डोल्मा का कहना था कि आदि कैलास में आयोजित अल्ट्रा मैराथन एक अलग तरह की अनुभूति है। वह गत वर्ष लददाख सिल्क रूट प्रतियोगिता में 120 किमी की विजेता रही है। वह बताती है कि वह 70,80 ओर सौ मीटर की धावक हैं। दो बार भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर चुकी है। एशियन चैपियनशिप में इस बार भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अल्ट्रा मैराथन में बहुत आनंद आया। यह रूट बेहद दुष्कर है।

धावकों ने कहा 15 किमी दौड़ने तक भी शरीर नहीं हुआ था गर्म
आदिकैलास: अल्ट्रा मैराथन की 60 किमी की दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि यह रूट देश का सबसे टफ और रामांचक है। ठंड इस कदर रही कि 15 किमी दौड़ने तक भी शरीर वार्मअप नहीं हुआ। पिथौरागढ़ के धावक जितेश कुमार और चमोली के दिगंबर का कहना था कि आदि कैलास में अल्ट्रा मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करना अपने आप में एक अलग अनुभव था।
इससे अधिक टफ और कोई दौड़ नहीं हो सकती है। दस किमी दौड में भाग लेने वाले एक धावक का कहना था कि 12 नवंबर को उनके 60 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस ऊंचाई पर वह दस किमी दौड़े हैँ ओर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई । इसे वह अपने साठवीं वर्षगांठ का उपहार बताते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, चार से पांच नवंबर तक बारिश की संभावना
Next: राज्य में 51 नए खनन पट्टों से होगी खनिज निकासी, हर वर्ष मिलेगा 50 करोड़ से अधिक राजस्व

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.