Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, चार से पांच नवंबर तक बारिश की संभावना
  • देहरादून

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, चार से पांच नवंबर तक बारिश की संभावना

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
weather image

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चार नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिसका असर उत्तराखंड के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसके चलते राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चार नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पांच नवंबर को भी इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम के सामान्य होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सिर्फ उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहेगा। चार नवंबर को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं तीन और चार नवंबर को राजस्थान में तथा चार और पांच नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और पर्यटकों से भी सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘उत्तराखंड के हाल, 25 साल…’ पर संगोष्ठी आयोजित
Next: उत्तराखंड की बेटी मीनाक्षी ने अल्ट्रा मैराथन में लगाई सबसे तेज दौड़, जीता गोल्‍ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • 28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.