Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत
  • हरिद्वार

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल यहां पर एक लोडर वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक पर सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही लोडर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी।
घटना 31 अक्टूबर शुक्रवार शाम उस समय हुई, जब सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा, मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अपने साले काका निवासी ग्राम अन्नेकी जनपद हरिद्वार के साथ बाइक पर सवार होकर अन्नेकी गांव जा रहा था, जैसे ही उनकी बाइक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा गांव के पास पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक लोडर वाहन (डीसीएम) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि हादसा होने के बाद वाहन चालक लोडर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, इसी बीच किसी ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा।  वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिनेशपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत
Next: परशुराम देवता के मंदिरों में ग्यास पर्व पर नाटी, हारुल, तांदी की धूम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • 28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.