Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
rns featured image new

शासन ने भेजा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन

देहरादून(आरएनएस)।  सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सीधी भर्ती के इन पदों के लिये शीघ्र ही बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा।  राज्य सरकार प्रदेश में निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। सरकार द्वारा जहां अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है वहीं इन अस्पतालों में चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की भी निरंतर भर्ती की जा रही है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से विभाग को शीघ्र ही 287 और चिकित्सक मिलेंगे। इसके लिये विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन स्तर से इन पदों पर सीधी भर्ती हेतु उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। जिसमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 बैकलाग के पद शामिल है। बोर्ड को भेजे गये अधियाचन में सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा संबंधी प्राविधानों को स्पष्ट किया गया है। जिसके तहत आगामी भर्ती विज्ञापन में आयु सीमा संबंधी प्रविधानों का स्पष्ट उल्लेख किया जायेगा और जिस कैलेण्डर वर्ष में पद विज्ञापित किये जायेंगे, उस वर्ष की 01 जुलाई को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिये। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विगत दो माह पूर्व चयन बोर्ड के माध्यम से प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के चिकित्सा इकाईयों में नियुक्ति दी गई। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है।

राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग में चिकित्सकों के 287 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है।– डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीटीसी कर्मचारियों को नहीं हटाने और पेंशन देने की मांग
Next: काठगोदाम में दो भाइयों ने खाया सल्फास, एक ने तोड़ा दम; एक गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • 28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.