Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया रानीखेत तहसील का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया रानीखेत तहसील का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को रानीखेत तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, नागरिक सेवाओं की स्थिति, भूमि विवादों के निस्तारण एवं राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा राजस्व अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग शासन और जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, अतः प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने तहसील परिसर की सफाई व्यवस्था, अभिलेख कक्षों की दशा और भवन की आवश्यक मरम्मत कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा नागरिकों के बैठने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई पारदर्शी तरीके से की जाए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर शिकायत का समाधान तय समय में होगा: डीएम अंशुल सिंह
Next: ताकुला क्षेत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए जागरूकता शिविर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.