Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • तोता घाटी के पास खाई में गिरा वाहन , देहरादून के तीन युवकों की मौत
  • चमोली

तोता घाटी के पास खाई में गिरा वाहन , देहरादून के तीन युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई। देवप्रयाग थानाध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि डोईवाला, देहरादून निवासी बबली कौर ने सोमवार सुबह पुलिस चौकी बछेलीखाल में आकर सूचना दी कि उनका बेटा मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह(25) , वाहन स्वामी प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार(25) और ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (24), 25 अक्तूबर की रात एशियन पेंट्स के गोदाम, कुआंवाला, देहरादून से पेंट की बाल्टियां और पुट्टी के कट्टे लेकर गोपेश्वर के लिए निकले थे। उन्हें 26 की सुबह गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बबली कौर ने बताया कि कल सुबह से उनका बेटा मोहन फोन नहीं उठा रहा था और अब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। लालतप्पड़ चौकी से बेटे की अंतिम लोकेशन साकनीधार के आस-पास आई थी, जिसके बाद वह तलाश में यहां आई हैं।
सूचना पर पुलिस चौकी बछेलीखाल से चौकी प्रभारी एसआई दीपक लिंगवाल फोर्स और परिजनों के साथ साकनीधार पहुंचे। लोकेशन पर कोई नहीं मिला, जिसके बाद तलाश करते हुए टीम कोड़ियाला की तरफ बढ़ी। रास्ते में तोता घाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए मिले। नीचे खाई की तरफ देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला, साथ ही लगभग 250 मीटर गहरी खाई में एक पिकअप वाहन और उसके हिस्से-पुर्जे दिखाई दिए।
जिस पर एसडीआरएफ व्यासी को तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया गया। खाई से तीनों युवकों के शव बरामद किए गए। उनकी पहचान उपरोक्त तीनों लापता युवकों के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को खाई से निकालने और अग्रिम आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईगास के भव्य आयोजन के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का होगा शुभारंभ
Next: दीवान का बुंगा गांव में महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.