Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसएसबी जवान बनकर युवती से सगाई कर बनाए संबंध, तीन लाख रुपये की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवान बनकर युवती से सगाई कर बनाए संबंध, तीन लाख रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
default featured image

अदालत के आदेश पर आरोपी युवक और परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। खटीमा क्षेत्र में एक युवक ने स्वयं को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जवान बताकर युवती से सगाई कर ली और बाद में उससे शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी ने युवती और उसके परिजनों से लगभग दो लाख सत्तहत्तर हजार रुपये भी हड़प लिए। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की ओर से अदालत में दायर प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम देवरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में उसके माता-पिता से विवाह का प्रस्ताव लेकर मिला था। परिजनों ने प्रारंभ में इस रिश्ते से इनकार कर दिया था, लेकिन आकाश, उसकी माता विमला देवी और बहन अंजलि ने उसे एसएसबी में कार्यरत बताकर भरोसा दिलाया। आकाश ने अपनी वर्दी में और एक अधिकारी से पुरस्कार प्राप्त करते हुए कूटरचित तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद वह युवती पर विवाह का दबाव बनाने लगा। परिजनों ने सितंबर 2022 में सगाई कर दी।

सगाई के बाद आकाश युवती और उसकी बहन से लगातार गूगल-पे के माध्यम से पैसे मंगाने लगा। उसने कहा कि नौकरी से निलंबन के बाद उसका बैंक खाता सीज हो गया है और जुर्माना जमा करने के लिए उसे धन की आवश्यकता है। इस पर युवती ने उधार लेकर दो लाख रुपये उसे दे दिए। 23 दिसंबर 2023 को वह युवती को नैनीताल घुमाने के बहाने होटल ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती के माता-पिता ने आकाश और उसकी माता से विवाह की बात की, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। संदेह होने पर परिजनों ने एसएसबी कैंप से जानकारी ली तो पता चला कि आकाश सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत नहीं है।

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी आकाश सिंह, उसकी माता विमला देवी और बहन अंजलि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा शिक्षक की मौत
Next: जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, घटना के समय घर में थी बेटी; पुलिस मान रही आत्महत्या

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.