Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपों की जगमगाहट में नहाया अल्मोड़ा, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
  • अल्मोड़ा

दीपों की जगमगाहट में नहाया अल्मोड़ा, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रकाश पर्व दीपावली मंगलवार को अल्मोड़ा में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जहां राज्य के कई हिस्सों में दीपावली सोमवार को मनाई गई थी, वहीं कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीपोत्सव मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने घरों की साफ-सफाई और सजावट में दिन बिताया। शाम होते ही घरों, दुकानों और दफ्तरों को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और मोमबत्तियों से रोशन किया गया। चारों ओर दीपों की जगमगाहट से पूरा नगर आलोकित हो उठा। लोगों ने विधि-विधान के साथ लक्ष्मी, गणेश और धन कुबेर की पूजा-अर्चना की और परिवार सहित समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक दीपों की पंक्तियों और रोशनी से आंगन दमक उठे। आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया और बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक झलकती रही। दीपोत्सव के अवसर पर लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और शुभकामनाएं साझा कीं। दीपों की रोशनी से नहाए घर-आंगन और सजी गलियां अल्मोड़ा की सुंदरता में चार चांद लगा रही थीं। पूरे नगर में दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ हाईवे पर दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप नहीं हुए सिद्ध, कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.