Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ढाबे में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया दमकल विभाग ने काबू
  • देहरादून

ढाबे में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया दमकल विभाग ने काबू

RNS INDIA NEWS 08/02/2021
rns featured image new

विकासनगर। रविवार देर रात को सेलाकुई स्थित अकबर चौक के समीप नदी किनारे स्थित एक ढाबे में आग लग गयी। रात तेज हवाओं के चलते आग में ढाबा धू धूकर जलने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर सेलाकुई दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान ढाबा काफी अधिक जल चुका था। जिससे ढाबे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। रविवार देर रात करीब दस बजे अर्जुन सिंह के बंद ढाबे में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरु किया। लेकिन दमकल विभाग के सामने उस समय संकट खड़ा हो गया जब ढाबे के अंदर गैस से भरा सिलेंडर होने के साथ साथ ढाबे के कुछ ही ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन की तार गुजर रही थी। ऐसे में दमकल विभाग की टीम ने खुद को सुरक्षित रखते हुए सूझबूझ के साथ काम लिया। आग बुझाने के साथ ही टीम ने पहले ढाबे से गैस के सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले। उसके बाद बिजली की लाइन को बचाते हुए धीरे धीरे आग बुझाकर उस पर कुछ ही समय में काबू पा लिया। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम व आसपास के मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ढाबे के अंदर रखी खाने पीने की सामग्री आग में जलकर राख हो गयी। अग्निशमन अधिकारी सुनील तिवारी ने कहा कि जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं। इस मौके पर दमकल कर्मी मोहन सिंह, रविंद्र बिष्ट, लोकेश कुमार,नितिन शर्मा, रविंद्र चौहान, मनोज कुमार, विकास, आनंगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन बना रहा विश्व का सबसे बड़ा बांध, सूख जाएंगे पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश!
Next: सीएम ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.