Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में मद्महेश्वर मेला 20 नवंबर से
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में मद्महेश्वर मेला 20 नवंबर से

RNS INDIA NEWS 10/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मद्ममहेश्वर मेला समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 नवंबर से तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा। इस मौके पर सर्वसम्मति से नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति की उपसमितियों का गठन एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा। हर साल द्वितीय केदार मद्महेश्वर की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर मद्महेश्वर मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व पर मद्महेश्वर धाम के कपाट बंद होने की घोषणा के बाद नगर पंचायत ऊखीमठ में मेला समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें मेले की व्यवस्थाओं, समितियों के गठन एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण ही मद्महेश्वर मेला समिति की अध्यक्ष चुना गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि मेला समिति की उपसमितियों का गठन एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा, ताकि मेला का सफल संचालन किया जा सके। बताया कि मद्महेश्वर मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगा। 21 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की पवित्र डोली परंपरानुसार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहुंचेगी। 22 नवंबर को मेले का समापन किया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्मवाण, बलवीर पंवार, सरला देवी, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, कुंवरी पुष्पवान, जितेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारघाटी के रविग्राम में मां अनुसूया ने दिया आशीर्वाद
Next: शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.