Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनएच के निर्माण से सतपुली मल्ली का संपर्क मार्ग टूटा
  • पौड़ी

एनएच के निर्माण से सतपुली मल्ली का संपर्क मार्ग टूटा

RNS INDIA NEWS 09/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  सतपुली मल्ली का संपर्क मार्ग एनएच निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही बारिश से भूधंसाव हो गया था। इसके बाद एनएच के सड़क निर्माण काम के दौरान सड़क के किनारे खुदाई की गई जिससे गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव को आवागमन करने को अन्य कोई मार्ग भी नहीं है। सड़क धंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश शुरू होने के बाद से ही मल्ली सतपुली तिराहे की हालत बिगड़ने लगी थी। दो दिन लगातार हुई भारी बारिश से सड़क पर गड्ढे होने शुरू हो गए थे। ग्रामीणों में एनएच लोनिवि के प्रति नाराजगी है। तिराहे के पास की सड़क 100 मीटर धंस गई। सड़क के बीचो-बीच कई दरारें आई है। साथ ही सड़क कई जगह से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते आवागमन करना मुश्किल हो गया है। सड़क पर वाहन चलाने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के इंजीनियर विनय भदौरिया ने बताया कि टीम ने मौका मुआयना किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में जल्द लगेंगे बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर
Next: पवित्र छड़ी यात्रा का रुद्रप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.