Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को होंगे शीतकाल हेतु बंद
  • चमोली

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को होंगे शीतकाल हेतु बंद

RNS INDIA NEWS 09/10/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   सिखों के तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार 10 अक्तूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जायेंगे। इस वर्ष 25 मई को हेमकुंड के कपाट खुले थे। कपाट बंद होने से पहले गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमैंट ट्रस्ट ने गुरुद्वारे के दरबार साहिब और परिसर को फूल मालाओं से सजा दिया है। ट्रस्ट के अनुसार कपाट बंद होते समय दो हजार तीर्थ यात्री मौजूद रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को भारी हिमपात होने के कारण अभी हेमकुंड में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 50 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए हैं।
इस वर्ष अभी तक दो लाख 72 हजार तीर्थ यात्रियों ने हेमकुंड के दर्शन किए हैं जबकि पिछले वर्ष में यह संख्या दो लाख 30 हजार थी। गोविन्दघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने के समय कनाडा, मलेशिया, दिल्ली, पंजाब, बीकानेर की संगतें मौजूद रहेंगी। कपाट बंद होने के समय ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा और 9वीं स्वतंत्र पर्वतारोहण ब्रिगेड के ब्रिगेड कमान्डर एमएस डिल्लो भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कांग्रेस अग्निवीर योजना के खिलाफ तेज करेगी अभियान
Next: स्वदेशी को अपनाना ही सशक्त भारत की नींव: तरुण बंसल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.