Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईवे पर डिवाइडर के बीच उगी झाड़ियों से हादसों का खतरा
  • हरिद्वार

हाईवे पर डिवाइडर के बीच उगी झाड़ियों से हादसों का खतरा

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  दिल्ली-रुड़की-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर के बीच बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं, जिससे डिवाइडर की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है। झाड़ियों के कारण डिवाइडर छिपा हुआ नजर आता है, जो सफाई व्यवस्था की अनदेखी को उजागर करता है। पिछले दिनों रुड़की शहर में हुई तेज बारिश के बाद हाईवे पर डिवाइडर के बीच बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। डिवाइडरों के बीच लगे कटीले पेड़ों की बारिश के बाद कटिंग नहीं होने से वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हाईवे पर बने कट पर हो रही है। गाड़ियां मोड़ते वक्त झाड़ियों सामने से आ रही जिससे वाहन चालक कुछ देख नहीं पाता है और हादसा हो जाता है। इसके साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई नहीं होने से दोपहिया वाहनों में बैठी महिलाओं की साड़ियां उलझ जाती हैं। स्थानीय निवासी ओमपाल, बिरजू सैनी, प्रेम प्रकाश कोटनाला, कृष्णा आदि ने कहा कि यह मार्ग रुड़की शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर उगी कटीली झाड़ियों की सफाई नहीं करा रहा है। लोगों ने जल्द ही झाड़ियों को काटने की मांग की है। इधर, सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने कहा कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की है। जिन जगहों पर सफाई की आवश्यकता होगी करा दी जाएगी। अन्य समस्या का समाधान हाईवे प्रशासन द्वारा ही संभव है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, चार घायल
Next: पति व उसके रिश्तेदारों पर एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.