Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों के लिए बनेगी विशेष सुधार योजना
  • पौड़ी

कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों के लिए बनेगी विशेष सुधार योजना

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के लिए विशेष सुधार योजना बनाई जाएगी। इस योजना के तहत पहले चरण में बोर्ड में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को चिहिन्त कर वहां मासिक परीक्षाओं का केंद्रीकृत मूल्यांकन कर शिक्षा की गुणवत्ता परखने की अभिनव पहल शुरू की जायगी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों को चिन्हित कर प्रथम चरण में परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया गया है। ऐसे स्कूलों की पहचान कर वहां विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है। डीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करने में सामने आया था कि जिले के कुछ स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रदर्शन में निरंतर कमी आ रही है। बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं में कमी लाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का मासिक परीक्षा का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा मूल्यांकन के लिए सभी ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों को नामित किया गया था। इसके साथ ही डायट विशेषज्ञों और अन्य स्कूलों के शिक्षकों, खंड शिक्षाधिकारियों की समिति भी बनाई गई थी। जिनके द्वारा केंद्रीकृत परीक्षाएं आयोजित की गई। इसके बाद ग्रेडिंग के आधार पर सूची जारी की गयी। बताया कि बेहतर परिणाम लाने के साथ ही कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे स्कूलों की पहचान कर वहां विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है। डीएम ने बताया कि छात्र-छात्राओं की तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए आगामी महीनों में तीन अतिरिक्त टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को न्यून परिणाम रहने वाले स्कूलों में विशेष निगरानी बनाने के निर्देश दिए गए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Next: धोखाधड़ी मामले में पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.