Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत कोतवाली और महिला कोतवाली पुलिस का संयुक्त चेकिंग, जनजागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

रानीखेत कोतवाली और महिला कोतवाली पुलिस का संयुक्त चेकिंग, जनजागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्यौहारी सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रानीखेत कोतवाली और महिला कोतवाली की संयुक्त टीमों ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने होटल, ढाबों और रिसॉर्ट की जांच के साथ-साथ स्थानीय लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नवीन कानूनों के बारे में जागरूक किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। इन्हीं निर्देशों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोतवाली रानीखेत के प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ और महिला कोतवाली अल्मोड़ा की प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी ने किया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मजखाली क्षेत्र सहित कोतवाली रानीखेत क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबों और रिसॉर्ट में चेकिंग की। इस दौरान स्टाफ के सदस्यों से पूछताछ की गई, सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और सभी कर्मचारियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीम ने सड़क मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी की। इसके साथ ही लोगों को साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा के तहत गौरा शक्ति अभियान में महिलाओं का पंजीकरण कराया गया। पुलिस ने जनता को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के उपयोग के बारे में भी बताया। आगामी त्योहारों को देखते हुए महिला कोतवाली अल्मोड़ा की टीम ने ज्वैलरी दुकान संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी
Next: गंगोत्री-यमुनोत्री की चोटियों पर फिर हल्की बर्फबारी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.