Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में सात अक्तूबर को मनाया जाएगा गढ़ भोज दिवस
  • देहरादून

उत्तराखंड में सात अक्तूबर को मनाया जाएगा गढ़ भोज दिवस

RNS INDIA NEWS 06/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से परम्परागत फसलों और भोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात अक्तूबर को गढ़ भोज दिवस वृहद रूप से मनाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, स्वयं सहायता समूह, होटल-रेस्टोरेंट और प्रवासी उत्तराखंडी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से नई पीढ़ी को परम्परागत मोटे अनाजों से बनने वाले पौष्टिक भोजन को अपनी थाली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध भोजन परंपरा को देश-दुनिया के सामने लाने की दिशा में गढ़ भोज अभियान वर्ष 2000 से लगातार कार्य कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता और उच्च शिक्षा विभागों को गढ़ भोज दिवस मनाने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीनगर में किया जाएगा, जहां डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह महज उत्सव नहीं बल्कि पारंपरिक फसलों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन किसानों व पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने हमें यह धरोहर सौंपी। इस अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार, निबंध और भाषण प्रतियोगिता, स्वाद प्रतियोगिता और विशेष गढ़ भोज का आयोजन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को विरोध के बीच लौटना पड़ा
Next: दादी-नानियों के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार: रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.