Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरबर्टपुर में जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
  • देहरादून

हरबर्टपुर में जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

RNS INDIA NEWS 05/10/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  हरबर्टपुर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोज लगने वाला यह जाम यहां जी का जंजाल बनता जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। रविवार को सुबह से शाम तक हरबर्टपुर में जाम लगता रहा। इससे लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। चार राज्यों को मिलाने वाला हरबर्टपुर कस्बा तीन औद्योगिक नगरों का भी मिलन स्थल है। लिहाजा यहां हर रोज यातायात का भारी दबाव रहता है। यहां से देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा देहरादून से लेकर उत्तरकाशी के बड़कोट, जौनसार बावर, टिहरी के नैनबाग और यमुनोत्री तक के वाहनों की आवाजाही इसी चौक से होती है। जबकि सेलाकुई, सहारनपुर, पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन भी हरबर्टपुर कस्बे से ही होता है। रविवार को सुबह दस बजे से जाम लगना शुरू हुआ और दिनभर समस्या बनी रही। स्थानीय निवासी एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की पूर्व सदस्य उर्मिला शर्मा, जनार्दन जोशी, मुकेश, अतुल शर्मा ने बताया कि सुबह दस बजे विकासनगर रोड चौक तक जाम लगना शुरू हुआ। इसके बाद पांवटा रोड, देहरादून रोड और सहारनपुर रोड पर भी जाम लग गया। इस दौरान पुलिस कहीं भी दिखाई नहीं दी। स्थानीय व्यापारी ही जाम खुलवाते नजर आए। लेकिन एक रोड पर यातायात सुचारु होता, तो दूसरी रोड पर जाम लग जाता। बताया कि यह स्थिति शाम चार बजे तक बनी रही। हरबर्टपुर बाजार के आधा किमी के दायरे को पार करने में वाहनों को एक घंटे से अधिक का समय लगता रहा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हरबर्टपुर चौक पर ट्रैफिक लाइट और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जानी जरूरी है। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा यहां से गुजरने वाले हजारों मुसाफिरों को भुगतना पड़ता है। उधर, शहर कोतवाल विनोद गुसाईं का कहना है कि हरबर्टपुर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय व्यापारियों और वाहन संचालक यूनियनों के साथ मिलकर कोई स्थायी हल निकाला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस के दो मामलों में व्यापारी को एक साल का कारावास
Next: नगर निगम ने बाजार में अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.