Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव को वृहद टीकाकरण अभियान शुरु
  • पौड़ी

खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव को वृहद टीकाकरण अभियान शुरु

RNS INDIA NEWS 04/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पशुपालन विभाग द्वारा जिलेभर में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए वृहद् टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 17 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभाग की ओर से गठित 66 दल गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कार्य करेंगे। शनिवार को विकास भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुधन की सुरक्षा के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल पशुओं को बीमारियों से बचाना है, बल्कि पशुपालकों की आय में स्थिरता और वृद्धि सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने विभागीय अफसरों को हर गांव में जाकर पशुओं का टीकाकरण करने व जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विशाल शर्मा ने बताया कि जिले में इस अभियान को लेकर 66 दल बनाए गए है जो हर ब्लाक में निर्धारित कार्यक्रम के तहत जाकर टीकाकरण करेंगे। कहा कि अभियान के दौरान बड़े पशुधन भैंस, गाय, बेल को करीब 1 लाख 60 हजार और छोटे पशुधन भेड़, बकरी व अन्य को करीब 1 लाख 35 हजार टीके लगाए जाएंगे। इस मौके पर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. नंदन, पशु चिकित्साधिकारी डा. एकता बिष्ट, डा. सीमांत नौटियाल, पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक कुमार, परीक्षित काला, पायल सैनी, धीरज पंवार, कविता नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनोपयोगी कार्यों में धनराशि का प्रभावी उपयोग करें : डॉ. धन सिंह रावत
Next: हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.