Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार के हमले में युवक घायल
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

पौड़ी। शहर में इन दिनों गुलदार के आतंक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बीते शनिवार की सायं को पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर गड़ोली के समीप स्कूटी से घर लौट रहे एक व्यक्ति पर गुलदार झपट पड़ा। हो हल्ला करने के बाद गुलदार भाग निकला। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बीते शनिवार की सायं चंदोला राई निवासी जसपाल डोभ-श्रीकोट से स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि गडोली के समीप गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हो हल्ला के बीच गुलदार भाग निकला। गुलदार ने युवक के पैर में घाव किए। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। चिंता की बात यह है कि जिस स्थान पर गुलदार ने इस वारदात को अंजाम दिया वह शहर से सटा क्षेत्र है। आए दिन सायं को इसी मार्ग से न केवल स्थानीय अपने गंतव्यों को जाते हैं बल्कि पौड़ी से काफी संख्या में कर्मचारी भी श्रीनगर को जाते हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र से लगे कस्बे में गुलदार की धमक ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। रेंजर पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार द्वारा स्कूटी सवार व्यक्ति को घायल किए जाने की घटना की सूचना मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया था। कहा कि क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि
Next: चौकी से 100 दूरी पर केनरा बैंक का एटीएम काटकर 8 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.