Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गंगानगर से तिलवाड़ा तक दो दिन में लोग स्वयं हटाएं अतिक्रमण
  • रुद्रप्रयाग

गंगानगर से तिलवाड़ा तक दो दिन में लोग स्वयं हटाएं अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 28/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथ हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने गंगानगर से तिलवाड़ा तक लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय स्तर पर दो दिनों में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। जबकि विभाग द्वारा गंगानगर से तिलवाड़ा तक लाउडस्पीकर से मुनादी की कार्रवाई भी की गई है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा गंगानगर से लेकर विजयनगर अगस्त्यमुनि होते हुए सिल्ली तिलवाड़ा तक लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक मुनादी की गई। मुनादी के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बताया गया कि जिनकी भूमि का मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनके द्वारा यदि अब भी राष्ट्रीय राजमार्ग के मार्गाधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया है, तो इसे तुरंत स्वयं से हटाना दें। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी ऐसे अतिक्रमणों को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर जरूरी सूचना दी जा चुकी है, किन्तु फिर भी कुछ क्षेत्रों द्वारा अतिक्रमण यथावत रखा गया है। अब विभाग द्वारा इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सभी अतिक्रमणकारी आगामी दो दिन के भीतर स्वयं से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर दें, अन्यथा समयावधि बीत जाने के बाद विभागीय स्तर पर जेसीबी मशीनों के माध्यम से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इस प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार की क्षति होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारी की होगी। विभाग इस संबंध में किसी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय हित में एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए स्वयं से सहयोग करें। साथ ही समय रहते अतिक्रमण को हटाकर किसी भी प्रकार की कठिनाई या नुकसान से बचें। वहीं जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते विभागीय निर्देशों का पालन करें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई से बचा जा सके। मुनादी की कार्रवाई में नगर पंचायत तिलवाड़ा की अधिशासी अधिकारी मनीषा, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से कनिष्ठ अभियंता साधना धनाई, प्रवीण राणा एवं मुकेश लसियाल, राजस्व विभाग से अर्जुन सिंह पंवार मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दन्या पुलिस ने बुजुर्गों से की मुलाकात
Next: मां कात्यायनी को शहद और गुड़ से बने भोग लगाए

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.