Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

देहरादून शाखा के शुभारंभ सहित 03 अन्य शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया

देहरादून(आरएनएस)।     राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून से उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ किया। इन शाखाओं में सहस्त्रधारा रोड़ स्थित कृषाली चौक शाखा का शुभारंभ सहित 03 अन्य शाखाओं में टिहरी जिले की चमियाला शाखा, नैनीताल जिले की लालपुर नायक शाखा और पौड़ी जिले की नौगांवखाल शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कृषाली चौक शाखा के परिसर में लगी स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन भी किया और महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वयं भी अपना बैंक खाता उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक में खुलवाया और बैंक से जुड़े, जिससे ग्रामीण बैंक के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बैंक केवल लेन-देन का साधन नहीं, बल्कि विकास और विश्वास का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बैंक समाज की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखकर उसे उत्पादन और प्रगति में पुनः निवेश करते हैं। ग्रामीण बैंक गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राज्यपाल ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रहा है। आज प्रदेश की लगभग 20 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण बैंक की सेवाओं से लाभ उठा रही है। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों को सहयोग देने और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने की दिशा में बैंक के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैंक आगे भी नवाचार और सेवा भाव के साथ प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि लाने का कार्य करता रहेगा।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में अनेक बदलाव हुए हैं। जन-धन योजना, आधार और मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट प्रणाली का बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर सीजीएम नाबार्ड आरओ देहरादून पंकज यादव, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई देहरादून अरविंद कुमार, अध्यक्ष यूजीबी हरि हर पटनायक, महाप्रबंधक कॉर्पाेरेट सेंटर एसबीआई मुंबई प्रकाश चंद्र बरोर, जीएम अमिता रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारियों के नियमित होने तक नई नियुक्तियों पर रोक की मांग
Next: सोबन सिंह जीना परिसर के अध्यक्ष बने लोकेश सुप्याल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.