Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मचारियों के नियमित होने तक नई नियुक्तियों पर रोक की मांग
  • देहरादून

उपनल कर्मचारियों के नियमित होने तक नई नियुक्तियों पर रोक की मांग

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उपनल कर्मचारी महासंघ ने सरकार पर नियमितिकरण में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। महासंघ ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कहा कि जब तक कोर्ट के आदेश के अनुसार उपनल कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं हो जाता, तब तक नई नियुक्तियों नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उपनल कर्मचारियों के पदों को फ्रिज किया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने कहा कि पिछले साल हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए थे। 15 अक्तूबर को इस आदेश को एक साल पूरे हो जाएंगे, जिस पर सरकार अमल नहीं कर सकी है।
इसलिए 22 हजार उपनल कर्मचारी 15 अक्तूबर को कैंडल मार्च निकालेंगे। साथ ही राज्य स्थापना दिवस तक नियमितकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है तो 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। न्यायालय में उपनल कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी पंत ने कहा कि कोर्ट की अवमानना से बचने के लिए नियमितिकरण के लिए न सिर्फ एक नई कमेटी बना दी जा रही है, बल्कि हर विभाग की अलग-अलग पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सरकारी बजट खपाया जा रहा है। महासंघ प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि कोर्ट के आदेशों और मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद उद्योग, ईएसआई, दून मेडिकल कॉलेज समेत कई विभागों में उपनल कर्मचारियों को बेवजह हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उपनल कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते, तब तक उनके पद फ्रिज कर दिए जाने चाहिए और इन पदों पर नई नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई विभागों में उपनल कर्मचारियों को हटाकर आउटसोर्स एजेंसी से नए कर्मचारी भी भर्ती किए जा रहे हैं, जो गलत है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान विजय शर्मा, मीना रौथाण, पीएम बोरा, महेश भट्ट, मोहन रावत समेत अन्य मौजूद रहे। घोषणा पर कर चुके सम्मान पर नहीं हुआ अमल उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाने की घोषणा की थी। इस पर महासंघ ने 12 अप्रैल 2025 को भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया था, लेकिन आज तक घोषणा पर अमल नहीं हो पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव से पर्यटन का होगा विकास, बढ़ेगी आर्थिकी
Next: राज्यपाल ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.