Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा
  • चमोली

नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा

RNS INDIA NEWS 25/09/2025
rns featured image new

प्रशासन की तत्परता से सभी लापता लोगों की खोज हुई पूरी

चमोली(आरएनएस)।  तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार को गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र 75) का शव बरामद कर लिया गया है। इससे पूर्व मंगलवार को धुर्मा गांव से ही लापता ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) का शव भी बरामद किया गया था।  नंदानगर घाट में 17 सितम्बर की रात आई आपदा में कुंतरी लगाफली, कुंरती सरपाणी, और धुर्मा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से कुल 10 लापता लोगों में से 1 व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया था, जबकि कुंतरी लगाफली, सरपाणी  से शेष 7 के शव रेस्क्यू टीम द्वारा पूर्व में ही खोज कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे, हलांकि धुर्मा में बचें 2 लापता लोगों में एक (ममता देवी) को बीते मंगलवार को रेस्क्यू टीम द्वारा खोज लिया गया था जबकि आज गुरूवार को अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह को रेस्क्यू टीम ने काफ़ी मसक्कत के बाद खोजने में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार रेस्क्यू टीम द्वारा सभी लापता लोगों की खोज पूरी कर ली गई है। प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस,  एवं ग्रामीणों के सहयोग से लगातार चलाए गए इस अभियान में सभी संभव प्रयास किए गए और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सहयोग पहुँचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया,  राहत कार्य अभी भी जारी हैं। 15 एनडीआरएफ बटालियन की टीम 15/K जिसका नेतृत्व निरीक्षक जीडी राजवर्धन सिंह और अन्य 32 रेस्क्यूअर तथा 2 डॉग स्काउट के साथ आज लगातार सातवें दिन मोख नदी किनारे सर्च अभियान कर अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को खोज निकलने में सफलता प्राप्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए भूस्खलन जोन ने बढ़ाई ऑल वेदर परियोजना के लिए मुसीबतें
Next: राशिफल 26 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.